फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मरीजों की मदद के लिए अस्पतालों में खुलेगी हेल्प डेस्क

Mon, 22 Jun 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जानकारी के अभाव में अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए सभी अस्पतालों में एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसको लेकर सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए है। व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने काे कहा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह आम लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां जानकारी के अभाव में मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे उन्हें समय से इलाज आदि नहीं मिल पाता है।
नई व्यवस्था से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। सहायता केंद्र पर उन्हें सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कदम मरीजों की परेशानियों को कम करने में सहायक होगा। सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। इससे मरीजों का समय बचेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह पहल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी। अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही भी बढ़ेगी। मरीजों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसको लेकर सभी अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- डॉ. रंजन गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें