फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों से 3740 लोग घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लेकर तीन स्पेशल ट्रेनें गुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इन ट्रेनों में 3740 लोग सवार थे। उनमें 535 लोग बाराबंकी जनपद के और शेष अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसके बाद बसों से उन्हें रवाना किया गया। इस दौरान सभी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। जिले के 535 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ट्रेनों के आने के दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से शाम पांच बजे तक तीन स्पेशल ट्रेनें शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पहली ट्रेन आंध्रप्रदेश से सुबह करीब साढ़े छह बजे आई जिसमें 1220 लोग सवार थे। इनमें जिले के करीब 535 लोग थे। इसके बाद दूसरी स्पेशल ट्रेन गुजरात से करीब सवा दो बजे पहुंची जिसमें 1220 लोग सवार थे। तीसरी ट्रेन शाम पांच पहुंची। इसमें 13 सौ लोग सवार थे। ये सभी पड़ोसी जनपद बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर के साथ ही कानपुर, इटावा, उन्नाव, हरदोई, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, जौनपुर आदि के थे। उनके ले जाने के लिए बसों का पहले से इंतजाम किया गया था। बसों को सैनिटाइज कराया गया। स्पेशल ट्रेनों से पहुंचने वालों का राजस्व विभाग की टीम पूरा विवरण दर्ज किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। ट्रेनों से आए जिले के 535 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। इस दौरान एसडीएम अभय पांडेय, पंकज सिंह, आनंद वर्धन, स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला आदि मौजूद रहे। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को तीन स्पेशल ट्रेनों से आए जिले के लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। अन्य जनपद के लोगों को बसों के माध्यम से भेजा गया है। जिले में अब तक करीब 10 हजार 259 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें