फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, डायवर्जन लागू

Sun, 15 Jun 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गबाराबंकी। राजधानी लखनऊ में रविवार को पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम होगा। शहीद पथ से सटे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में होने वाले इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी हिस्सेदारी करेंगे। इसके दृष्टिगत ही शनिवार आधी रात से रविवार देर रात तक जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान बाराबंकी की ओर से कोई भी भारी वाहन लखनऊ की तरफ नहीं जा सकेगा। अयोध्या, गोंडा, बहराइच व पूर्वांचल से आने वाले भारी वाहनों को सीतापुर व हैदरगढ़ से रायबरेली की ओर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 15 जून को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में सिपाही भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम होगा। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन के साथ ही बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी जुटेंगे। इस कारण शहर के मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ सकता है। विशेष तौर पर भारी वाहनों के आवागमन से आयोजन में परेशानी हो सकती है। इस लिए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लखनऊ की तरफ आने वाले सभी भारी वाहनों को शनिवार रात 12 बजे से डायवर्ट किया जाएगा।

अयोध्या के वाहन रामसनेहीघाट से जाएंगे हैदरगढ
अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन शनिवार रात 12 बजे से रामसनेही घाट से हैदरगढ़ रोड पर भेजे जा रहे हैं। हैदरगढ़ से भी यह वाहन लखनऊ नहीं जाएंगे क्योंकि सभी वाहन रायबरेली के बछरावां की ओर डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के वाहन हैदरगढ़ से जाएंगे बछरांवा
सुल्तानपुर से लखनऊ, कानपुर, झांसी, बांदा आदि जिलों की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को हैदरगढ़ चौराहे से बछरावां, गुरुबख्शगंज, लालगंज, उन्नाव, कानपुर होते हुए गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा। इन वाहनों के लखनऊ की ओर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

बहराइच व गोंडा वाले जाएंगे सीतापुर
बहराइच और गोंडा से लखनऊ होकर सीतापुर, हरदोई, कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच के सरयू नदी पर बने चहलारी पुल से सीतापुर के रेउसा चौराहा, बिसवां, सिधौली से होते हुए खैराबाद की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें