फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से शहर व सड़कें लबालब, नाले उफनाए

Mon, 30 Jul 2018 10:26 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

रात में तीन बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार की शाम तक हुई। सीजन की सबसे अधिक 90.8 मिमी बारिश होने से शहर और सडृकें जहां लबालब हो गईं वहीं नाले भी उफना गए। तालाब बने शहर में घरों के आस पास व सड़कों पर जलभराव से आवागमन कठिन हो गया जिससे लोगों ने घर पर ही रहना मुनासिब समझा।      

विज्ञापन

       
सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। यह बारिश पूरे जिले भर में हुई। शहर से लेकर गांव तक हुई झमाझम बारिश से जहां गांव में किसानों के खेत लबालब हो गए और वहीं शहर में सड़कें। ऐसे में लोगों को काफी दिक्क्ते हुई। बारिश धीमी होने पर किसी तरह वाहन को खींचते हुए कोई दिखा तो कोई पूरी तरह भीगा। बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा दिखा। पटरी दुकानदार से लेकर अधिकांश छोटी-बड़ी दुकानें नहीं खुली।

ऐसे में रोजमर्रा की जरुरतों के सामान के लिए लोगों को दिक्कते हुई। सोमवार को जिले में हुई 90.8 मिमी बारिश के साथ इस सीजन में 336.2 मिमी बारिश हुई। हालांकि पिछले वर्ष जिले में 30 जुलाई तक 403 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

          

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें