फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में आपत्तियों के ढेर, बीएलओ मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रकाशित की गई मतदाता सूची को लेकर लगभग सभी नगर पंचायतों से आपत्तियों के ढेर लग रहे हैं। इसमें मृतकों व बाहरी लोगों के नाम शामिल होने तथा मतदाताओं के नाम गायब हैं। इसे लेकर दावेदार ही नहीं, अन्य नागरिक भी आवाज उठा रहे हैं। इस दौराल बीएलओ की लापरवाही सामने आ रही है। एसडीएम के निरीक्षण में पांच बूथों से बीएलओ गायब मिले।
विज्ञापन

टिकैतनगर नगर पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आई हैं। नगर पंचायत के 10 वार्डों की अनंतिम मतदाता सूची 31 अक्टूबर को प्रकाशित कर दी गई। इस सूची में पुनरीक्षण कार्य के दौरान 421 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं, जबकि 271 का नाम काटा गया है। अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि नूरवाफ वार्ड के हामिद, पृथ्वीपाल, नसीरुल, मेहंदी समेत कई मृतकों के नाम दर्ज हैं। अंकुर यज्ञसैनी व सभासद शिव प्रसाद ने बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की बात कही है।
नगर पंचायत फतेहपुर में कई वार्डों के मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में शामिल हो गए हैं। पचघरा वार्ड एक निवासी प्रवेश कुमार, अनिल कुमार बताते हैं कि इस वार्ड के करीब 140 नाम मोहल्ला नालापार दक्षिणी वार्ड तीन में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नालापार दक्षिणी वार्ड दो के निवासी जमीर ने बताया कि उसके परिवार के आठ नाम नालापार दक्षिणी वार्ड एक में जोड़ दिए गए हैं। इसे लेकर फतेहपुर एसडीएम डॉ. सचिन कुमार वर्मा ने रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने पांचों बूथों से बीएलओ नदारद मिली। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विस्तार के कारण बदल गए मतदाताओं के वार्ड
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ तहसील सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने रविवार को सुबेहा नगर पंचायत के बीएलओ के साथ बैठक की। सीमा विस्तार होने पर सुबेहा नगर में तीन वार्ड पलिया, टिकुरी व सरांय चंदेल बढ़े हैं। पहले से मौजूद अधिक आबादी के वार्डो को छोटा तथा कम आबादी के वार्डो का क्षेत्र बढ़ाया गया है। इससे कई मतदाता एक वार्ड से दूसरे वार्ड में पहुंच गए है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि मतदाताओं को पहले के वार्ड से नए वार्ड में स्थानांतरित करने के निर्देश बीएलओ दिए गए हैं।
विज्ञापन

.........................
श्रुतिमान शुक्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें