फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मलेरिया की हुई पुष्रिट, गांव भेजी गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जौरास गांव में बुखार पीड़ितों की जांच कराई गई थी जिसमें एक मरीज में मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और मरीज को दवाएं दी।
विज्ञापन

सीएचसी त्रिवेदीगंज के अधीक्षक डॉ. महमद खान ने बताया कि जौरास में 21 सितंबर को बुखार से पीड़ित लक्ष्मी (15) की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव पहुंची टीम ने मरीजों की जांच कर दवाएं दी थी।
इसके अलावा स्वास्थ्य टीम ने बुखार से पीड़ित 23 मरीजों की जांच के लिए ब्लड का नमूना जिला चिकित्सालय भेजा था। बुधवार को सभी जांच रिपोर्ट आ गई। सीता देवी (32) की जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है। शेष मरीजों की रिपोर्ट नार्मल आई है। सीता देवी के इलाज के लिए टीम को गांव भेजा गया जहां टीम ने मरीज को दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें