फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: परिवार के साथ खाना खाया, कमरे में जाकर अभाहि महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर दी जान

Thu, 05 Nov 2026 01:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में 38 वर्षीय युवक ने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद आधी रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बुधवार देर रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पास में ही बंदूक पड़ी हुई थी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलादासपुर मजरे चौरी अलादासपुर गांव की है। यहां के निवासी अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन (38) ने अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, अनुपम पिछले कई महीनों से मानसिक अवसाद से परेशान थे।

बुधवार रात उन्होंने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात करीब 3 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो अनुपम जमीन पर पड़े मिले। उनकी बाईं छाती में गोली लगी थी।

पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें