फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी वारिस अली शाह की मजार पर उमड़ रही जायरीनों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। अजमेर शरीफ से जियारत करके लौट रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवा शरीफ आ रहे हैं। नुमाइश ग्राउंड पर सैकड़ों की संख्या में बसों से आकर ठहरे श्रद्धालु साफ-सफाई के अभाव में गंदगी के बीच बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए देवा मेला परिसर में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त पानी की। इसके चलते देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्था को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं को लौटते समय देवा के सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर माथा टेकना जरूरी माना जाता है। इसी क्रम में बड़ी तादाद में जायरीन की बसें देवा शरीफ पहुंच रही हैं। ये बसें देवा कस्बे में सड़क किनारों से लेकर देवा मेला ग्राउंड में रुकी हुई हैं। यहां पर बसों के साथ आए सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे, बुजुर्ग व पुरुष जायरीन खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
मेला ग्राउंड में न तो बिजली की कोई व्यवस्था है और न ही पर्याप्त पीने के पानी की। पूरा परिसर भीषण गंदगी से पटा हुआ है। देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालु यहां की मौजूदा व्यवस्था को देखकर कोस रहे हैं। पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु रहमत, अलीशा, मन्नान, हिना मध्य प्रदेश के श्रद्धालु अधीर, सुफियान, जगन व जगत आदि ने बताया कि हम लोग कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए आ रहे हैं लेकिन इतनी अव्यवस्था हमें कहीं नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन

इन लोगों के मुताबिक मेला परिसर में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। साथ ही पूरे परिसर में भीषण गंदगी फैली हुई है जिसके चलते मक्खी-मच्छरों ने इन लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लोगों के मुताबिक ख्वाजा साहब व बारिश बाबा की मोहब्बत में हम लोग यहां गंदगी में इसी तरह गुजरबसर कर रहे हैं और जियारत करके वापस अपने घर सलामती के साथ लौटने की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें