फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाबा मस्तरामदास आश्रम में हुआ हवन-पूजन व भंडारा

Fri, 20 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
घुंघटेर बाबा मस्तरामदास की तपोभूमि आश्रम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
बहरौली। दारापुर स्थित बाबा मस्तरामदास की तपोभूमि आश्रम में बृहस्पतिवार को हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पूर्णिमा से पूर्व हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जयकारे लगाते हुए लोगों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत शत्रोहन दास ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा मस्तरामदास की तपोभूमि आश्रम पहुंचते हैं। इस बार सीतापुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर और लखीमपुर सहित अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आए। इस मौके पर आश्रम के सदस्य दीपक यादव, श्रीश रावत और उमेश मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें