फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हनुमान गढ़ी के पहलवान ने चटाई धूल, जीता मुकाबला

Thu, 26 Sep 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे के नेशनल इंटर कालेज मैदान पर आयोजित कुश्ती में हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा अयोध्या जी ने राजस्थान के पहलवान को अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पटक कर धूल चटा दी। कुश्ती में देश, प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। विजेता पहलवानों को व्यापार मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के नेशनल इंटर कालेज मैदान पर बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से आयोजित कुश्ती का पहला मुकाबला उन्नाव के लवकुश व गोंडा के अमरजीत के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। दूसरे और तीसरे मुकाबले में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा अयोध्या जी ने राजस्थान के शैतान सिंह व रावन सिंह को अपने बेहतरीन दावपेंच से धूल चटाते हुए सैकड़ों कुश्ती प्रेमियों का दिल जीत लिया। अन्य मुकाबलों में गाजीपुर के आदित्य ने बाराबंकी के गणेश, चंदन ने बाराबंकी के इशान, दिल्ली के बीर पहलवान ने ग्वालियर के विनोद कुमार, राजस्थान के जल्लाद सिंह ने कानपुर के सुरेेद्र, लखनऊ के अमित ने बहराइच के आकाश को चित कर मुकाबला जीता।
इसी तरह बाराबंकी के मुशरर्फ ने गाजीपुर के बलबीर को हराया। जबकि मथुरा के शिवम और गोंडा के अमित, गाजीपुर के आनंद और गोंडा के कृष्णकांत सिंह, लखनऊ के बाबी और उन्नाव के विपिन यादव के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मन में दंगल नहीं होना चाहिए, ये एक खेल है इसे खेल भावना से खेलें और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, महामंत्री वहीद, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, दिनेश चंद्र वर्मा, निजामुद्दीन, प्रवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें