फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के 3612 पदों के लिए साढ़े 6 लाख वोटर आज करेंगे मतदान

Fri, 27 Nov 2015 11:54 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के लिए शनिवार को जिले के चार ब्लॉकों में वोट डाले जाएंगे। ग्राम प्रधान और ग्राम सदस्य के करीब 3612  पदों के लिए करीब साढ़े छह लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। 
विज्ञापन



पहले चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों निंदूरा, फतेहपुर, रामनगर और सूरतगंज में मतदान होगा। यहां पर प्रधान के 366 पदों के लिए 2426 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार ग्राम सदस्य के 4538 पदों के लिए 1186  उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले 2542 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के कई पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ है।

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी ब्लॉकों से 408 मतदान केंद्र और 969 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। प्रशासन का दावा है कि सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुंच गई थी। पंचायत चुनाव को लेकर जिन कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सभी ब्लॉकों का जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के विषय में ब्लॉकों में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें