फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीतापुर और गोंडा का भी गन्ना खरीदेगी हैदरगढ़ चीनी मिल

Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। स्थानीय चीनी मिल पोखरा (हैदरगढ़) के गन्ना क्रय केंद्र सीतापुर व गोंडा जिले में भी संचालित किए जाएंगे। इस पेराई सत्र में पांच क्रय केंद्र सीतापुर व गोंडा जिले में आवंटित किए गए हैं। इससे गन्ने का जो रकबा जिले में कम हुआ है, उसकी भरपाई दूसरे जिलों में बनाए गए क्रय केंद्रों पर होने वाली गन्ना खरीद से होगी। शासन से आवंटित पांच नए गन्ना क्रय केंद्रों में जिला गोंडा में रामपुर (अ), रामपुर (ब) व कंजेमऊ तथा सीतापुर जिले में गोंडा देवरिया प्रथम व द्वितीय केंद्र आवंटित हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल गन्ना पेराई सत्र 14 नवंबर तक शुरू हो सकता है। शासन से गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी से किसान व नए खरीद केंद्र आवंटित होने से मिल प्रबंधन उत्साहित है। बीते वर्ष से आठ लाख क्विंटल अधिक 55 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य इस बार तय किया है। इस बार चीनी मिल के पास बाराबंकी में 18 खरीद केंद्र सहित कुल 74 केंद्रों से जुड़े किसानों का गन्ना पहुंचेगा। 55 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य में मिल गेट क्षेत्र में 1700 हेक्टेयर रकबे से 6.70 लाख क्विंटल गन्ना मिलेगा। पिछले साल 55 लाख क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य था मगर 47.32 लाख क्विंटल गन्ना मिल तक पहुंचा था। इस बार गेट क्षेत्र में गन्ना का रकबा पहले से करीब 500 हेक्टेयर कम हो गया है लेकिन अन्य जिलों में नए केंद्र आवंटित होने से मिल प्रबंधन लक्ष्य पूरा करने को लेकर उत्साहित है।
उप गन्ना प्रबंधक धर्मेश मेहरोत्रा ने बताया कि नवंबर माह के पहले सप्ताह में किसानों को गन्ना खरीद पर्ची भेजने की तैयारी चल रही है। शासन से गन्ना मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। अगेती गन्ना 400 रुपये व सामान्य गन्ना 390 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा। इससे 55 लाख क्विंटल गन्ना खरीद पर मिल 16.50 करोड़ रुपये अतिरिक्त किसानों के खाते में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें