फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पब्लिक-प्राइवेट माॅडल पर चलेगा हैदरगढ़ बस स्टेशन

Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बस स्टेशन हैदरगढ़ का संचालन अब प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा। बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। यात्रियों को वातानुकूलित वेटिंग हॉल, फूड प्लाजा, शौंचालय, डिजिटल स्क्रीन जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए बीते मंगलवार को मेसर्स जीयोटैक सोइल लैब के इंजीनियरों ने स्टेशन पर फोटो व बीडीओ से मैपिंग की है।
विज्ञापन

एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया पीपीपी मॉडल पर विकसित होने पर स्टेशन की व्यवस्था का जिम्मा निजी कंपनी संभालेगी जबकि बसों के संचालन इत्यादि का पूरा प्रबंधन परिवहन निगम के पास रहेगा। हैदरगढ़ बस स्टेशन का निर्माण 20 साल पहले हुआ था। चार साल पहले करोड़ों की लागत से बस स्टेशन का भवन बना था। लेकिन डिपो की बसों का संचालन लखनऊ से ही हो रहा है।
स्टेशन पर मात्र एक लिपिक की तैनाती है। यहां से संचालित होने वाली उपनगरीय व कैसबाग डिपो की बसों को भी बंद कर दिया गया है। मात्र बाराबकी डिपो की अनुबंधित बसें बराबंकी से हैदरगढ़ का फेरा लगाती है। चार बसें दिल्ली के लिए जाती है। पड़ोसी जिलों व कस्बों के लिए बस नहीं चलाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें