फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गूंजी शहनाई, एक-दूजे के हुए 22 जोड़े

Sat, 09 Dec 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ शहनाई गूंजी और विवाह के अनूठे पलों का साक्षी बना। इस दौरान हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 22 जोड़ों का विवाह कराया गया। जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अतिथियों ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और जिंदगी के नए सफर के लिए बधाइयां दीं। कश्यप समाज पिछड़ा एकीकरण मंच के संस्थापक राजेश कश्यप की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंच की ओर से अलमारी, बक्शा, बर्तन, डिनर सेट, बिछिया, बैग, कपड़े इत्यादि उपहार दिए गए। शादी के बाद सभी को जलपान कराकर विदा किया गया। समारोह में आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप (स्वतंत्र प्रभार), पूर्व सांसद प्रियंका रावत, पंकज गुप्ता, डाॅ. विवेक वर्मा, रवि शुक्ला, अजय तिवारी, सरदार भूपेंद्र सिंह, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें