फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दूल्हे करा रहे फ्रूट मसाज हेयर स्टाइल पर भी जोर

Sat, 09 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समय के साथ शादी-ब्याह की रस्में भी आधुनिक रंगों में रंगने लगी हैं। पहले दूल्हे सादगी पसंद करते थे और क्लीन शेव या साधारण लुक में दिखते थे लेकिन अब ये भी स्टाइलिश दाढ़ी रखने और मेकअप कराने में दुल्हनों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

दूल्हे पार्लर में मेकअप, हेयरस्टाइल, फ्रूट मसाज और ब्लीचिंग करवा रहे हैं। जिससे अब मेंस पार्लर का कारोबार भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।
नए फैशन और आधुनिकता ने शादी विवाह में नया आयाम जोड़ दिए हैं लेकिन पारंपरिक रस्में भी समय के साथ बदलती नजर आ रही हैं। पहले दूल्हा दुल्हन को बेसन का उबटन लगाता था।
यह परंपरा अब सिर्फ रस्म अदायगी भर बन कर रह गई है। शादी विवाह के घर में बन्ना-बन्नी और सोहर जैसे लोकगीतों की गूंज हर किसी को भाव विभोर कर देती थी लेकिन अब डीजे और भांगड़ा ढोल की धुन पर थिरकते लोग दिखते हैं। n मेंस पार्लर में है दूल्हों के लिए पैकेज : शादी में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी सजने-संवरने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें