श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में दुग्धाभिषेक करते डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश सिंह, पूर्
महादेवा (बाराबंकी)। पौराणिक तीर्थ स्थल महादेवा में भगवान लोधेश्वर के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में पारंपरिक अगहनी मेला और महादेवा महोत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। परंपरा के अनुसार बैंड की धुन और हर हर महादेव के जय घोष के बीच डीएम कलश लेकर महादेव के दरबार में पहुंचे। इसी के साथ सात दिनों तक चलने वाला अगहनी मेला गुलजार हो गया।
विश्व कल्याण द्वार पर पं. अनिल शास्त्री ने डीएम सत्येंद्र कुमार को अंग वस्त्र, नारियल व पुष्प आदि दिया। मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कराई। डीएम ने एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ भूत भावन भगवान शिव की स्तुति व विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, चेयरमैन राम शरण पाठक, सीओ सौरभ श्रीवास्तव, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह व एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस बार महादेवा महोत्सव की शिवोहम है। मंदिर से लेकर पूरे परिसर को फूल-मालाओं और गर्भ ग्रह को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। पूजा-अर्चना के बाद डीएम मेला मैदान में सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे और महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आशा है कि इस महोत्सव का ज्यादा से ज्यादा लोग आनंद उठाएंगे। महोत्सव में अच्छी से अच्छी व्यवस्था कराई गई है।