फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2015 10:01 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के द्वारा इस बार विषय मान्यता के आधार पर प्रवेश लिए जाने के आदेश के बाद से कॉलेजों में प्रवेश सीटों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। तमाम छात्रों के प्रवेश ही नहीं हो पा रहे हैं जिससे छात्रों में आक्रोश है। गुरुवार को जनेस्मा कॉलेज पहुंचे सैकड़ों छात्रों कॉलेज परिसर में बवाल शुरू कर दिया। गार्डोँ ने उन्हें परिसर से निकालने लगे तो वहां कहासुनी हो गई। बाद में छात्रों ने रोड पर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के हंगामे से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। एक घंटे तक जाम लगा रहा। छात्रों की उग्रता देख एसडीएम सदर नीलम यादव और सीओ सिटी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। छात्रों ने मौके पर पहुंची एसडीएम को सीट बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिछले साल तक 1572 सीटों पर शिक्षक संख्या के आधार पर प्रवेश लिया जाता था। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति ने अब कॉलेज में हर विषय पर साठ छात्रों की मान्यता दिए जाने के आदेश दिए हैं जिससे सीटों की संख्या कॉलेज में घटकर आधी से भी कम रह गई। इससे छात्रों में आक्रोश है। जनेस्मा में सीटों की संख्या काफी कम होने से बृहस्पतिवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कॉलेज में रहें गार्डों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कॉलेज गेट के बाहर खदेड़ दिया। इससे छात्रों का आक्रोश और फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने बस स्टेेेशन-रेलवे स्टेशन रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस के अलावा देवा कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक छात्रों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर नीलम यादव भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। छात्रों ने कॉलेज की सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कॉलेज गार्डोँ पर अभद्रता की शिकायत की। इस बाबत छात्रों ने ज्ञापन कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अंबरीश कुमार शास्त्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  को दिया है। मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सागर सिंह सोलंकी, सुनील यादव, मन्नूलाल  चौरसिया, अकील अंसारी, केसी श्रीवास्तव, सुशील कुमार, पुनीत यादव,  अजय भानु पटेल, आकाश पटेल, सुमित गुप्ता आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनेस्मा प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के नए आदेश से कॉलेज में सीटों की  संख्या काफी कम हो गई है। जिससे प्रवेश को लेकर काफी दबाव है। इस संबंध में  कुलपति से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि सीटों का निर्धारण यूजीसी के  नियमों के आधार पर किया गया है। इसमें बदलाव संभव नहीं हैं। कॉलेज में  प्रवेश के लिए काफी दबाव है। शासन को पत्र भेजकर कॉलेज में प्रवेश के लिए  सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें