फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से फहराया गया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बूटों की धमक दूर-दूर तक सुनाई दी। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकी देख लोग अपने ही स्थान पर ठिठक गए। सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमार गीत पर पुलिस बैंड की ध्वनि के साथ परेड ने अमिट छाप छोड़ दी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर तरफ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यकमों की धूम रही। पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय यादव ने झंडा फहराकर इस दिवस की विशेषता बताई।

पुलिस लाइंस स्थित केसरिया व हरे रंग से लकदक परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद विभिन्न विभागाें द्वारा झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देख लोगाें ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


इनके अलावा स्कूली बच्चाें ने रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो ताइक्वांडो की सुरक्षा विधा का भी प्रदर्शन कर लोगोें को आश्चर्य से भर दिया गया। कृषि, उद्यान, वन, भूमि सुधार, नगर विकास, पंचायत राज, समाज कल्याण, जल निगम, साक्षरता मिशन, बेसिक शिक्षा, पशु पालन, मत्स्य उद्योग, स्वास्थ्य विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

जिला न्यायालय में न्याय भवन पर प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद ने झंडारोहण किया। जिला बार एसोसिएशन में जिला बार अध्यक्ष रघुराज सिंह वर्मा ने झंडारोहण किया। बेलहरा के आरएलबी मांटेसरी स्कूल में भाजपा सांसद के प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने झंडारोहण किया।

यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोेह लिया। शहर स्थित आरएस यादव मेमोरियल इंटर कॉलेज सत्यप्रेमी नगर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों की धूम रही। जयपुरिया स्कूल मेें ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के आवास व इंदिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कमेटी पर ध्वजारोहण किया गया। सपा पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने झंडारोहण किया। मुंशी रघुनंदान प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
परिषदीय विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमोें की श्रंखला पेश कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के भावपूर्ण मंचन और बेहतरीन प्रस्तुति विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में ग्राम प्रधान पूनम देवी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्हरी में मंगलवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें