फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भतीजी को बेटी बनाकर हड़प लिए 16 लाख

Fri, 02 Feb 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में चाचा ने सरकारी दस्तावेजों पर भतीजी को अपनी बेटी बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश की व 16 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व कूट रचना का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा ताल मजरे तिंदोला गांव निवासी ईसा ने एसपी से शिकायत में बताया कि उसके पिता धर्मेंद्र का निधन हो चुका है। आरोप लगाया है कि चाचा रामसुमेर ने उसकी जमीन हथियाने के लिए पंचायत कर्मियों को रकम देकर परिवार रजिस्टर नकल में उसके पिता की जगह अपना नाम अंकित करा लिया। आधार कार्ड पर भी ईसा पुृत्री धर्मेंद्र अंकित है।


आरोप है कि उसके सगे बाबा दुबई के नाम बीमा का 16 लाख रुपया भी कुछ दिन पूर्व उसके चाचा राम सुमेर ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम भुगतान कर लिया है। जबकि वह अपने पिता की इकलौती वारिस है। करीब सात माह पूर्व चाचा ने बांका लेकर उसे जान से करने का प्रयास किया। एसएचओ देवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें