फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की हो सरकार. संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जातियों की नहीं जनता की सरकार होनी चाहिए लेकिन प्रदेश की योगी सरकार में हाथरस जिले में हुई घटना में जाति देख कर हत्यारों और बलात्कारियों पर कार्रवाई हो रही है। सांसद बुधवार को शहर के गांधी भवन में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

सांसद ने पत्रकारों से कहा कि हाथरस घटना को लेकर गाजियाबाद में वाल्मीकि समाज के 236 लोगों ने हिंदू धर्म त्याग दिया और वहीं भाजपा अपने को हिंदुत्व वादी पार्टी बताती है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी की धरती राजनीति के क्षेत्र में कई मायने रखती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई बड़े पुरोधाओं ने इस जिले से अपनी राजनीति शुरू की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बड़े-बड़े वादों की घोषणा कर सरकार में आई थी लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी किसान बिल और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो किसान बिल पास किया है, इससे सबसे ज्यादा फायदा बिचौलियों को होगा क्योंकि इस बिल में असीमित भंडारण करने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

ये लोग किसानों से सस्ते मूल्य पर अनाज का भंडारण कर फिर उसे महंगे दामों पर बेचेंगे। सम्मेलन में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर दिनेश चंद्र, मुन्नू लाल चौरसिया, इं. विनय श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें