फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधी नहीं, पूरी जमीन का करा लिया बैनामा

Sun, 02 Aug 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। इस दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा और मारपीट से जुड़े मामलों की अधिक शिकायतें मिलीं। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक बुजुर्ग महिला फरियादी ने रोते हुए बताया कि आधे की जगह उसकी पूरी जमीन का बैनामा करा लिया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर समस्या का निराकरण कराएं। सत्यापन में घर बैठे निस्तारण कराने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। इस दौरान रामनगर कस्बा निवासी दीपक श्रीवास्तव ने बस सेवा की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि रामनगर से फतेहपुर के लिए कोई बस सेवा नहीं है। इससे डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। रामनगर निवासी देवी शरण शर्मा ने सीएचसी रामनगर में बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग के डॉक्टर की तैनाती की मांग की। इस पर डीएम ने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी और जिला कृषि अधिकारी राजितराम आदि मौजूद रहे।
शिकायत के बाद नहीं हो रही सुनवाई
समाधान दिवस में सेमराय गांव की परवता देवी ने आरोप लगाया कि गांव के प्रमोद कुमार सिंह ने आधी जमीन की बजाय पूरी जमीन का बैनामा करा लिया। विरोध करने पर अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीएम ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भूमि पर नहीं मिल रहा कब्जा

बिलौली निवासी उमाकांत ने भी अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दबंगों द्वारा किया गया कब्जा अब तक नहीं हटाया गया है। वह लगातार शिकायत करते चले आ रहे हैं लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने तहसीलदार को मामले के आदेश दिए हैं।
676 में 61 शिकायतों का निस्तारण
जिले की सभी छह तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 676 शिकायतें आई इनमें से 61 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील नवाबगंज में सीडीओ अन्ना सुदन के सामने 190 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए इनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील राम सनेहीघाट में एडीएम निरंकार सिंह के सामने 88 शिकायतें आई इनमें से 14 का निस्तारण किया गया। तहसील सिरौलीगौसपुर मे 95 प्रार्थना पत्रों में से 04 का, तहसील रामनगर में 143 में से 09 का, तहसील फतेहपुर में 65 में से 10 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 95 में से 04 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें