फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन तलाक देकर कर ली दूसरी शादी, मुकदमा

Sun, 07 May 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति व दूूसरी पत्नी नामजद, घर पर कब्जे का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को तीन तलाक देने के बाद पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पहली पत्नी ने इसे लेकर पुलिस से गुहार लगाई तो पति व दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी अफरोज बानो ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति मो. उमर ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने पैसे व दबंगई के बल पर एक महिला के साथ दूसरी शादी भी कर ली। बीते 29 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे दूसरी पत्नी को साथ लेकर घर आया। अफरोज का कहना है कि घर उसके नाम है, लेकिन उसे ही भगाया जा रहा है। दोनों ने उसकी पिटाई भी कर दी। अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जहांगीराबाद के एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति व दूसरी कथित पत्नी के खिलाफ विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें