फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किराना दुकान में आग से लाखों का सामान जला, सगी बहनें बचीं

Thu, 20 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। कस्बा हैदरगढ़ के सुबेहा मार्ग पर स्थित एक किराना की दुकान और होटल में मंगलवार रात लगी आग से लाखों रुपये का सामान और नकदी जल गई। इस दौरान दुकान के अंदर सो रही मालिक की दो पुत्रियों ने पीछे के दरवाजे से जैसे-तैसे निकलकर अपनी जान बचाई। घटना से पूरे कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कस्बा हैदरगढ़ के वार्ड भटखेरा निवासी मनीराम यादव सुबेहा तिराहे पर किराना की दुकान और होटल का व्यवसाय करते हैं। मंगलवार शाम मनीराम अपनी दो पुत्रियों, शशि (10) और लक्ष्मी (18), को दुकान के अंदर सुलाकर एक निमंत्रण में गए थे। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। अंदर धुआं उठने से दम घुटने पर जागी बेटियों ने सूझबूझ का परिचय देकर दुकान के पीछे लगी खिड़की को खोला और बाहर निकल कर जान बचाई। तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। अग्निशमन दस्ता और पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
मनीराम ने बताया कि दुकान में रखे करीब 40,000 रुपये की नकदी और चार लाख रुपये का सामान जल गया। आग की लपटें देखकर बेटी लक्ष्मी बेहोश हो गई उसे सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें