फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : 37 करोड़ से चमाचम होंगी 24 सड़कें

Sun, 18 Feb 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 1000 से अधिक गांवों व कस्बों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई साल से बदहाल पड़ीं 24 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए शासन ने 37 करोड़ रुपये मंजूर करते हुए प्रत्येक सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। इन सड़कों की मरम्मत के साथ पटरियां मजबूत की जाएंगी। इनके दुरुस्त होने से लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच जिले केे लोगों को भी लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार 10 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



ये सड़कें की जाएंगी दुरुस्त
- लखनऊ-सुल्तानपुर-वारिसगंज मार्ग- 4.13 करोड़
- लखनऊ-अयोध्या से रामसनेहीघाट मार्ग- 42.15 लाख
- सिद्धौर-देवीगंज मार्ग से रसूलपुर मार्ग-70.79 लाख
- कोठी-अवसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग- 1.59 करोड़
- लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग- 4.87 करोड़
- बाराबंकी-जैदपुर-देवीगंज-सुबेहा मार्ग- 75.87 लाख
- देवा से लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग- 50.87 लाख
- सफीपुर-धर्मपुर-बेहटई-कैमई-कुर्खिला मार्ग- 46.35 लाख
- देवा-चिनहट मार्ग से माती ब्रिज से बेहटा तक- 1.7 करोड़
- जिला जेल से ग्वारी होते हुए देवा कुर्सी रोड- 68.31 लाख
- नांदकुई ईदगाह से काजी बेहटा मार्ग- 96.67 लाख
- रामनगर-सूरतगंज-फतेहपुर-कतुरीकला मार्ग- 3.85 करोड़
- करीमनगर-पिलेहटी-अगासढ़-बहरौली मार्ग- 64.4 लाख
- फतेहपुर-बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग से छेदा-पतौंजा मार्ग- 1.60 करोड़
- छेदा-झंझरा-टंडवा-सूरतगंज मार्ग- 86.48 लाख
- मोहम्मदपुर खाला से सैलक जलालपुर वाया झंझरा- 1.23 करोड़
- भैरमपुर से भिटौली-जैतपुर-नेतापुरवा-पुरैना मार्ग- 94.87 लाख
- बिशुनपुर नारायण भारी से देवा-भयारा मार्ग- 99.71 लाख
- रामनगर-सआदतगंज-सैदनपुर-मुस्काबाद मार्ग- 42.31 लाख
- कोटवासड़क-कोटवाधाम मार्ग- 2.40 करोड़
- बदोसराय-उधौली मार्ग- 63.74 लाख
- रानीबाजार त्रिलोकपुर से भयारा मार्ग- 3.92 करोड़
- दरियाबाद-बारिगबाग मार्ग- 72.21 लाख
- मरकामऊ-चौकाघाट मार्ग- 1.80 करोड़






आचार संहिता से पहले शुरू होगा कार्य
बदहाल सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। पटरियां भी मजबूत होंगी। टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से पहले ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

- राजीव कुमार राय, अधिशासी अभियंता, खंड तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें