लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व 22 फरवरी से शुरू होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। इस दौरान भक्त कांच की शीशी या बोतल में जल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने इस पर रोक लगा दी है।
डीएम अजय यादव ने बताया कि महादेवा मेले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवर लेकर जलाभिषेक के लिए आते है।
अक्सर कांच की बोतलों में जल लाने पर बोतलें जलाभिषेक के दौरान टूट जाती हैं, जिससे अन्य भक्तों को परेशानियां होती हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए मेला परिसर में कांच की शीशी, बोतल में जल लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।