फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कमरे में मिला युवती का शव

Sat, 15 Feb 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र असंद्रा के गांव बाजपुरा के एक मकान के कमरे में युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल में हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के गावं बाजपुरा के गोलू निषाद ने खेत से लौटने पर पत्नी मीरा (22) का शव फंदे से लटका देखकर गुहार लगाई। मीरा कमरे की छत के हुक से बंधे साड़ी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की।

मृतका के मायके थाना सतरिख के गांव मल्लाहन पुरवा निवासी पिता रामखेलावन ने पुलिस के तहरीर देकर बताया एक साल पहले बेटी का विवाह हुआ था। दामाद पर हत्या कर शव फंदे से लटकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मीरा का पति दिल्ली में रिक्शा चलाता है और कुछ दिन पहले घर लौटा था। ग्रामीणों में एक दिन पहले सैलानी माता दर्शन के लिए जाने को लेकर मीरा की पति से कहासुनी होने की चर्चा है। एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पता चलने पर शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें