फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Mon, 11 Mar 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम/टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शारदा नहर में एक युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

टिकैतनगर के हरहरी गांव के पास से निकली शारदा सहायक डबल नहर इस समय बंद है। मगर कहीं-कहीं पानी जमा है। रविवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नहर में युवती का शव देखा। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। वह नीला कुर्ता व सलवार पहने थी। आधा शरीर खुला हुआ था। पैर व कमर पर दो पत्थर रखे मिले। सीओ जटाशंकर मिश्रा ने पहुंच कर जायजा लिया। टिकैतनगर एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पहचान का के प्रयास किए जार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें