फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोमती में बह गई बालिका, लापता

Fri, 05 Jul 2024 06:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना सतरिख क्षेत्र के नगरौरा गांव के राजितराम की पुत्री पल्लवी (9) गांव की दूसरी बालिका शिवांशी के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। गांव के पास ही गोमती नदी बहती है। मवेशी चराते वक्त देर शाम पल्ल्वी नित्य क्रिया के बाद नदी किनारे गई और पानी में फिसल गई। तेज बहाव में बहने लगी तो उसे देख शिवांशी ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरे मगर वह लापता हो गई। सतरिख के थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि स्थानीय गोतााखोरों ने बालिका की तलाश कराई जा रही है। जाल भी लगाया गया है। परिजन नदी के किनारे मौजूद हैं और बिलख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें