फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंपर की टक्कर से बालिका की मौत, पिता घायल

Wed, 06 Mar 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद थाना क्षेत्र में डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के बाद गिरी बालिका को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जख्मी हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र बदोसराय के नसीमापुर गांव के उत्तम कुमार अपनी पुत्री शिवानी (8) के साथ सोमवार देर शाम दरियाबाद स्टेशन पर दवा लेने गए थे। लौटते समय शाम हो गई थी। दरियाबाद बाईपास पर मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बालिका बाइक से नीचे गिर गई और वाहन के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान पिता भी जख्मी पर बेहोश हो गए।


हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर बदोसराय पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता के साथ अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल यादव ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें