फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से महिला की जान गई तीन घायल

Fri, 21 Aug 2015 11:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतका व घायल सभी सीतापुर जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन


जनपद सीतापुर के सदर बाजार निवासी  रूबी (28) पत्नी राकेश, राजकुमार (22), थाना मानपुर के ग्राम पैदरापुर निवासी गुलाम (27) पुत्र नवी अहमद व सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोइया निवासी शिवप्यारी (30) पत्नी बालक राम मसौली थाना क्षेत्र के बांसा शरीफ मजार पर आए थे। शुक्रवार भोर करीब साढ़े चार बजे यह सभी घर जाने को बुढ़वल रेलवे स्टेशन ऑटो से जा रहे थे। बुढ़वल शुगर मिल के पास ऑटो का एक्सेल टूट गया। जिससे टेंपो पलट गया।

ऑटो के नीचे दबकर रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, राज कुमार, गुलाम व शिवप्यारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।
विज्ञापन


घायल शिवप्यारी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें