फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गाजीपुर-नवाबगंज मार्ग हाे रहा चौड़ा, 2.82 करोड़ और मिले

Sun, 22 Jun 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग पांच मीटर चौड़े गाजीपुर-नवाबगंज मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए शासन ने 2.82 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। तीन माह के भीतर सड़क पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


गाजीपुर-दरियाबाद-नवाबगंज मार्ग को अन्य जिला मार्ग घोषित किया गया है। फिलहाल यह सड़क सिंगल लेन है जिससे इस पर अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। करीब एक साल पहले इस सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने की मंजूरी मिली थी।

परियोजना के तहत किमी संख्या 11.890 से 24.450 तक करीब नौ किमी लंबे हिस्से के लिए 14.69 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। लगभग 2.86 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी थी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से हादसों में कमी आएगी और आसपास के 60 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें