फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के चार सदस्य झुलसे

Sat, 30 May 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेलहरा नगर पंचायत के वाजिद अली शाह मजार वार्ड में शुक्रवार सुबह घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप से गैस रिसाव हो गया। इस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

घटना अल्लू सोनी के घर में हुई। अल्लू सोनी की पत्नी वीना सुबह गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग की लपटों की चपेट में अल्लू सोनी, उनकी पत्नी वीना, 13 वर्षीय बेटी वैष्णवी और ढाई वर्षीय बेटा बालाजी आ गए। सभी गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी झुलसे हुए लोगों को आग से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें