कोठी। सिद्धौर-कैसरगंज मार्ग पर अरुई गांव के पास और तालाब किनारे डंप कचरा हटा दिया गया। नगर पंचायत सिद्धौर की कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली है। दोनों स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा था, जिससे गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान थे। अमर उजाला के 23 सितंबर के अंक में ‘सड़क पर फेंका जा रहा नगर पंचायत का कूड़ा’ शीर्षक से फोटो सहित खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को जेसीबी से सड़क किनारे जमा कूड़ा हटाकर नालों में डंप कराया गया। ईओ संतोष चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलते ही सफाई कराकर कचरा हटवा दिया गया।