फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कूड़े के ढेर बेहतर रैंकिंग के लिए बने खतरा

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठप, सफाई व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन

- नाला सफाई अभियान पूरा, फिर भी जलभराव बरकरार
पिछली बार नवाबगंज को सूबे में मिला था चौथा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका, नवाबगंज को सूबे में चौथा स्थान मिला था। अब एक बार फिर सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। मौजूदा समय में शहर के हालात चौथा स्थान बनाए रखने लायक भी नहीं हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं। कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। नालों का सफाई अभियान पूरा होने के बाद भी तमाम मोहल्लों में जलभराव मुसीबत बना हुआ है।
शहर की सफाई के लिए 511 सफाई कर्मी तैनात हैं। इनमें ठेका कर्मी 362, संविदा कर्मी 59 व नियमित कर्मचारी 90 हैं। दो सफाई निरीक्षकों की निगरानी में 29 वार्डों की नियमित सफाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। देवा रोड, मालगोदाम जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे, कमरियाबाग में कब्रिस्तान के पास कई दिनों से कूड़ा नहीं उठा है। आवास विकास जाने वाले मार्ग पर जमुरिया नाले के किनारे बने कूड़ा घर, जलालपुर में खाली प्लाट, उच्च प्रावि संतशाला के सामने व चित्रगुप्त नगर में लगा कूड़े का ढेर और उठती दुर्गंध सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन महज सफाई कर्मियों के भरोसे चल रहा है। करीब एक साल पहले कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी काम छोड़ कर जा चुकी है। इसके बाद से दोबारा टेंडर नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होना है स्वच्छता सर्वेक्षण
- सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों के संचालन की स्थिति।
- वार्डों में सफाई, कूड़ा डंपिंग, नालियां, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि।
- कूड़ा निस्तारण केंद्र व एमआरएफ सेंटर संचालन।
- सूचना, शिक्षा व कम्यूनिकेशन।
- सिटीजन फीडबैक।
- तालाबों की स्थिति।
- कूड़ादान मुक्त शहर।
- कॉमर्शियल एरिया में सफाई व्यवस्था।
- कागजों का रखरखाव, लॉगबुक, कर्मचारियों का रूटचार्ट, गाड़ियों की स्थिति।

वर्जन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न हो पाने की वजह से समस्या आ रही है। दूसरी कंपनी के चयन का प्रयास किया जा रहा है। जहां कूड़े के ढेर लगे हैं वहां अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। जलभराव की समस्या के निदान के लिए जलनिकासी के प्रबंध कराए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। - शीला सिंह, अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें