फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो जालसाज व चार तस्करों पर लगा गैंगस्टर

Tue, 02 May 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले गैंग के सरगना व उसके दो गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। वहीं, लोनी कटरा व सफदरगंज में नशे के चार सौदागरों पर गैंगस्टर लगाया गया है। पुलिस अब इनकी अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों का पता लगाकर कुर्क की कार्रवाई करेगी। वर्ष 2021 में हुुए धोखाधड़ी के मामले में रामसनेहीघाट के गढ़ी मजरा मऊ निवासी संजय उर्फ मनोज वर्मा, विक्रम लोध निवासी बदोसराय व शैलेंद्र वर्मा उर्फ बाबा निवासी इचौलिया, जैदपुर का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गैंग लीडर संजय व उसके दोनों गुर्गे फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रेता बनकर जमीन का एग्रीमेंट कर देते थे और खरीदार से रुपये ले लेते थे। कोतवाल संजय मौर्य ने गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर शहर कोतवाली में उप्र गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। लोनी कटरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य राहुल यादव उर्फ छोटू निवासी भवानीखेड़ा सेमसी थाना नगराम, लखनऊ व अनिल कुमार निवासी सकरा काकोरी, लखनऊ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सफदरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त रहे शातिर अपराधी डम्मा उर्फ डंबा उर्फ इस्लाम निवासी कजियाना सतरिख व शाहिद अली निवासी आलापुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त सूरज कुमार निवासी ग्राम सरैया के विरुद्ध न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त सूरज के विरुद्ध एडीजे कोर्ट संख्या आठ गैंगस्टर से 17 फरवरी 2023 को एनबीडब्लू जारी किया गया था। 18 मार्च को धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन अब तक अभियुक्त ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। इस मामले की विवेचना कर रहे मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें