बाराबंकी। तीन थानों की पुलिस ने हत्या के आरोपी दंपती व चार जालसाजों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दावा किया कि इनके भय से कोई गवाही देने नहीं आता। पुलिस इनकी संपत्ति की जांच करेगी।
कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद के दनापुर क्यामपुर गांव निवासी दीपू और वीरेंद्र कुमार रावत के खिलाफ शुक्रवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। इन दोनों का गिराेह लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। वहीं, कुर्सी पुलिस ने हत्या के आरोपी बैनाताला गांव निवासी रामाज्ञा व इनकी पत्नी सविता पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है जबकि रामसनेहीघाट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगाें से ठगी करने के आरोपी आबकारी मोहल्ले के शान मोहम्मद व मेराज अहमद पर गैंगस्टर लगाया है।