फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगरेप का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। एक दलित किशोरी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभी किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ दोषियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली कक्षा नौ की एक छात्रा सोमवार की सुबह नौ बजे साइकिल से कॉलेज के लिए घर से निकली थी। पीड़िता के अनुसार गांव के बाहर रास्ते में उसकी साइकिल को एक कार ने ओवरटेक किया फिर उसे जबरन खींचकर कार में लाद लिया गया। आरोप है कि कार सवार चार युवक उसका मुंह दाबकर व आंख पर पट्टी बांधकर किसी जंगल में ले गए जहां पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
उसके बाद शाम चार बजे जहां से उठाया था वहीं पर छोड़ जाने की बात भी पीड़िता बता रही है। पीड़िता के घर पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल से देर में आने की बात पूछी तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। मौके पर सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने भी पहुंचकर जांच की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें