फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिव्यांग स्कूल के अध्यक्ष समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Wed, 10 Jul 2024 06:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली इलाके में संचालित एक दिव्यांग स्कूल की कोषाध्यक्ष ने संस्थान के अध्यक्ष, एक अन्य पदाधिकारी व एक महिला साथी पर मंगलवार देर शाम को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला कोषाध्यक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि संस्थान में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को रखा गया था। जिसकी दिमागी हालत में सुधार का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

युवती की उम्र करीब 26 वर्ष के आसपास थी। आरोप है कि गत अप्रैल माह में संस्थान के अध्यक्ष रत्नाकर निवासी सुल्तानपुर, पदाधिकारी रामकैलाश ने महिला साथी अमृता की मदद से युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको कहीं गायब कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पदाधिकारियों के मध्य आपस में भी विवाद चल रहा है। फिलहाल युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें