बाराबंकी। पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सरगना के 17.50 लाख रुपये कीमत के मकान और जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की है। आरोपी अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे रामसिंह गांव निवासी रामकुमार है। उस पर लोनीकटरा थाने में गैंगस्टर का एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसमें बतौर सरगना उसके गिरोह के सात सदस्य भी नामजद हुए थे। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने सोमवार को आरोपी राम सिंह के गांव जाकर उसका मकान व जमीन कुर्क की। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। संवाद