फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को फीका न कर दे घरेलू गैस की किल्लत

Wed, 16 Mar 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
एफएसडीए टीम सक्रिय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट खोरों पर सिंकजा करने के लिए एफएसडीए  सक्रिय हो गया है। बुधवार को विभाग के अधिकारियों ने कई दुकानों से सात नमूने भरे जबकि दो दुकानों से खराब मसाले व कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराई गई।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा की देख रेख में टीम ने सात दुकानाें पर छापा मारा। सफेदाबाद की गोस्वामी किराना स्टोर से आनंद बिस्कुट व बेसन, रॉयल प्वॉइंट रेस्टोरेंट से पनीर व यदुवंशी मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना लिया। यदुवंशी मिष्ठान्न भंडार का लाइसेंस भी नहीं था। जिस पर उसे चेतावनी दी गई है।

इसके बाद टीम ने क्वालिटी रेस्टोरेंट पर छापा मार दूध व बेसन का नमूना लिया। लाइसेंस नहीं होने पर चेतावनी दी गई। बड़ेल चौराहा पर दिनेश श्रीवास्वत के यहां से खुली चाय का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


यहीं पर राकेश रस्तोगी की दुकान पर विभिन्न ब्रांडों के खराब मसाले व आधा किलो फंफूदी लगी गरी मिली जिसे नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने संजय मिश्र की दुकान पर छापा मारा यहां पर खराब कोल्डड्रिंक को नष्ट कराया गया।

टीम में उमेश मिश्र, अजय वर्मा, पवन वर्मा, महेंद्र कुमार व अरविंद सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे। जिला अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि होली के मद्देनजर यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें