फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद अस्पताल के ब्लड बैंक पर एफएसडीए टीम का छापा

Wed, 12 Aug 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने बुधवार को सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल के ब्लड बैंक में छापा मारा। टीम का छापा पड़ते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल कर रही टीम को ब्लड डोनेट करने वालों के जो फार्म भरे गए थे वह अधूरे पाए गए, अधिकांश फार्मों पर मोबाइल नंबर नहीं लिखे थे। यही नहीं जांच करने आई टीम को अभिलेख नहीं दिखाए गए जिस पर जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को भेजने की बात कही है।

सहायक आयुक्त एफएसडीए पीके तिवारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को हिंद अस्पताल के ब्लड बैंक पर छापा मारा।

टीम ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि ब्लड बैंक के अंदर जो मशीने लगी है उसके सेलीब्रेशन प्रमाण पत्र नहीं दिखाए गए। ब्लड को सुरक्षित रखने के लिए जो एनलाइजर लगे हुए हैं वह कार्य नहीं कर रहे थे। डोनर से जो ब्लड लिया जाता उसे ग्रुप के अनुसार अलग-अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां पर यह एक ही स्थान पर रखा हुआ था।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान मौजूद कर्मियों से जब अभिलेख मांगे गए तो वह अभिलेख नहीं दिखा सके। ब्लड निकालने के लिए जो सिरिंज की खरीद की जाती  है उससे जुड़े किसी प्रकार के अभिलेख नहीं दिखाए गए। जांच टीम ने बताया कि ब्लड डोनेट करने वालों के नाम पते पर फोन किया गया तो फार्म पर जो लिखा था वह सही पाया गया।

लेकिन अधिकांश फार्मों पर ब्लड डोनेट करने वालों के नंबर नहीं थे। बीस प्रतिशत फार्म ऐसे पाए गए जिन ब्ल्ड डोनेट करने वालों के नंबर लिखे हुए थे। टीम द्वारा अस्पताल में छापा मारे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।  इस मौके पर डीआई फैजाबाद उदयभान, डीआई अमेठी नवीन कुमार, डीआई बाराबंकी ओपी यादव आदि मौजूद रहे।

सहायक आयुक्त एफएसडीए फैजाबाद के नेतृत्व में बुधवार को हिन्द अस्पताल के ब्लड बैंक पर छापा मारा गया। जांच पड़ताल के दौरान कई कमियां पाई गई हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारी कई अभिलेख नहीं दिखा सके हैं। इसके अलावा ब्लड डोनेट करने वाले के जो फार्म भरे गए थे उन पर मोबाइल नंबर नहीं लिखे थे। पूरी जांच रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ओपी यादव, ड्रग इंस्पेक्टर

सहायक आयुक्त एफएसडी फैजाबाद के नेतृत्व में बुधवार को एक टीम ब्ल्ड बैंक का जांच कराने आई थी। जांच पड़ताल के दौरान टीम ने ब्लड डोनेट करने वाले दस लोगों से मोबाइल पर बात भी की है। कर्मचारियों द्वारा अभिलेख न दिखाए जाने की बात संज्ञान में नहीं है। जो अभिलेख नहीं दिखाए जा सके हैं वह सभी अभिलेख अस्पताल प्रशसान के पास उपलब्ध हैं जो जल्द ही टीम को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- डॉ. ऋचा मिश्रा, चेयरपर्सन हिंद अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें