फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया खोवा नष्ट कराया, नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। होली के मद्देनजर सक्रिय हुई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जांच अभियान के दौरान मंगलवार को फतेहपुर में छापामारी की। इस दौरान घटिया मिलने पर करीब एक क्विंटल खोवा को टीम ने नष्ट कराया। छेना समेत चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच की कार्रवाई से बेलहरा कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. टीआर रावत के मुताबिक होली को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीमें जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को फतेहपुर कस्बे की खोवा मंडी में टीम ने छापा मारा। इस दौरान देशराज नामक व्यक्ति के पास एक क्विंटल खोवा मिला जो घटिया प्रतीत हो रहा था। इसके चलते खोवा को नष्ट कराया गया। उसकी कीमत करीब 22 हजार रुपये के करीब थी। सोमैया चौकी के निकट कासिम, हरिपाल और राकेश कुमार की दुकान से खोवा तथा सिरौलीगौसपुर में पवन गुप्ता की दुकान से छेना का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। फतेहपुर कस्बे में छापामारी की सूचना से बेलहरा कस्बे में कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। इससे छापामारी करने वाली टीम को कई दुकानों पर जांच नहीं कर सकी। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि छापामारी अभियान होली तक चलेगा। इस कार्रवाई के लिए गठित टीमें तहसीलों में एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर नमूने भरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें