फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क केक, बर्फी और सेवई के पांच नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एफएसडीए के अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर मिठाई, बर्फी और सेवई के पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत के मुताबिक टीम ने रविवार को सबसे पहले हैदरगढ़ कस्बे के बछरावां चौराहा स्थित आगरा मिष्ठान पर छापा मारकर मिल्क केक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। मोहम्मद शरीफ की दुकान से बर्फी का नमूना भरा गया। एक टीम ने कुर्सी स्थित बब्लू किराना स्टोर और रफीक किराना स्टोर से सेवई का नमूना भरा। टिकैतगंज स्थित सुनील जलपान गृृह से खोए का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। टीमों ने पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन और बकरीद को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें