फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: समृ़द्धि ग्रुप के दो निदेशकों समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समृ़द्धि ग्रुप के दो निदेशकों समेत चार के खिलाफ धोखधड़ी व कूटरचना के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। संत रविदास नगर (भदोही) के एक व्यक्ति का आरोप है कि निवेश के नाम पर उससे 15 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। फिलहाल पु़लिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संत रविदास नगर जिले के पीरखानापुर रोड निवासी शमसुदुदीन अंसारी ने एसपी से शिकायत में बताया कि समृ़द्धि ग्रुप के एजेंट दानिश व देवन्दु भट्टाचार्या से उनकी मुलाकात हुृई। इन दोनों के माध्यम से वर्ष अलग-अलग तरीखों में 15 लाख 30 हजार रुपये जमीन के नाम पर निवेश कराए गए। उसे कंपनी की रसीदें देकर एग्रीमेंट भी कराया गया। वर्ष 2020 में करीब 38 लाख रुपये का चेक उसे दिया गया।

ग्रुप के तत्कालीन निदेशक वर्मा ने बताया कि जब वह बताएंगे तब चेक बैंक में लगाई जाएगी। हीलाहवाली में चेक का समय समाप्त हो गया। इसके बाद ग्रुप के निदेशक संजय श्रीवास्तव से बार-बार कहने के बाद भी कोई धनराशि वापस नहीं की गई। इसे लेकर बीते 18 अगस्त 2023 को एक समझौता हुआ जिसमें प्लाट की रिसेल कीमत 25 लाख का चेक दिया गया मगर यह चेक भी बाउंस हो गया। प्लॉट भी नहीं मिला। अब उल्टे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन



शमसुदुदीन ने एसपी से जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें