फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो हादसों में चार युवकों की मौत... एक साथी की हालत नाजुक, पुलिस वाहनों की पहचान में जुटी

Sat, 26 Apr 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में दो हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक साथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसों की जानकारी ली। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहनों की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार की रात हुए अलग-अलग दो हादसों में चार युवकों की जान चली गई। जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाले वाहनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहला हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ। यहां शुक्रवार की आधी रात करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक वहीं गिर गए। इनमें अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के हैदरपुरवा गांव निवासी बृजेश (25), राम सिंह का पुरवा निवासी अंकित (18) और धूल का पुरवा निवासी ललित रावत (22) शामिल थे। 

य़ह भी पढ़ेंः- पहलगाम हमला: यूपी से 100 से अधिक पाकिस्तानी लौटे अपने मुल्क, लांग टर्म वीजा वाले अभी नहीं जाएंगे वापस

बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर एक ट्रक पहले से डिवाइडर से टकराकर खड़ा था। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उसी ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

एक की मौत... साथी घायल

दूसरा हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सुबेहा थाना क्षेत्र के ताला गांव के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जयचंदापुर निवासी राजकुमार (19) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी रामकुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों हादसों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज एवं चश्मदीदों के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें