रोते बिलखते पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी चिकित्सक राहुल कुमार (35) अंबेडकरनगर जिले के एक अस्पताल में तैनात थे। राहुल अपने दोस्तों गाजीपुर जिले के औड़िहार निवासी किसान राहुल सिंह (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी कारोबारी सत्यम सिंह (38), अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर के निकसपुर गांव के निवासी सूरज मिश्र (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत कुमार (35), मिर्जापुर के चुनार निवासी पंकज (37) व चंदन (33) के साथ सोमवार रात इनोवा कार से उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंचीधाम के लिए निकले थे।
सीएचसी, हैदरगढ़ पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार रात हैदरगढ़ से पहले भिखरा के पास इनोवा सामने जा रही ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। इनोवा में फंसे सभी सातों लोगों को निकालकर हैदरगढ़ सीएचसी भेजा गया। यहां राहुल कुमार, राहुल सिंह, सत्यम सिंह व सूरज मिश्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर मिलने के बाद से इन जिलों से परिजन व परिचितों का आना शुरू हुआ। डीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ।