फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे की चपेट में चार गांव, 24 बीमार

Fri, 22 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। खसरा पीड़ित-गोबिंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार गांवों मेें खसरा फैलने से 24 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गांव पहुंची टीम ने जांच कर दवाएं वितरित कीं। वहीं नसीरपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव आई स्वास्थ्य कर्मियों की टीम औपचारिकता निभाकर गांव से वापस चली गई। 
विज्ञापन


क्षेत्र के मेनौहुवा पलौली गांव में मोनू (8), प्रियाशी (6), मालती (10), पिंकी (5), नसीरपुर गांव के सृष्टि (2), अमन (4), नरेन्द्र (2), गोविंद (4), मनीष (4), हरीष (3), पल्लवी (2), रोहित (6), द्वियांशी (5), सचिन (3), हसन (7), मनीषा (8), संदीप (9), शिवानी (8), टिंकू (6), रोली (7), बन्दना (4), नंदनी (3), कामनी (2), कपिल (5), संध्या (3) समेत करीब 24 से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।

ग्रामीणाें ने बृहस्पतिवार को जब इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिद्धौर पर दी तो चिकित्सा प्रभारी मेनौहुवा, पलौली, जरगांवा, अलुवामऊ गांव पहुंचकर पीड़ितों की जांच कर दवाएं वितरित कीं और नसीरपुर गांव में टीम भेजी।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धौर डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना पर मेनौहुवा पलौली, अलुवामाऊ स्वयं गया था और नसीरपुर टीम भेजी थी। नसीरपुर में गांव में कुछ पीड़ितों को दवा न मिलने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें