फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में महिला के साथ चार की मौत, आठ घायल

Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बीते 24 घंटों के अंदर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला के साथ चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी है। सबसे बड़ा हादसा रामनगर क्षेत्र में कटियारा गांव के पास हुआ, जहां गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक रोडवेज बस व ऑटों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

कटियारा गांव के पास सोमवार सुबह रुपईडीहा से कानपुर जा रही रोडवेज की बस ने एक ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। इससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बमुश्किल ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में ऑटो चालक मसौली थाने के नहामऊ निवासी गुड्डू व उनके साथी आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार के ग्राम बैजौली निवासी राम विजय यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल कटियारा निवासी प्रद्युम्न का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को हाईवे से हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात पूरी तरह बहाल कराया।
देवा कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर पटरी पर हीरपुर से बैसुआ गांव के बीच सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑटो असंतुलित होकर दो बाइक सवारों से भिड़ गया। इनमें कुर्सी थाने के जगरुपुरवा निवासी राज कुमार (40) व देवा क्षेत्र के शाहपुर निवासी अंकित घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सीएचसी देवा पहुंचाया जहां राजकुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंकित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना सफदरगंज के बघौरा गांव निवासी फातिमा 60 पत्नी स्व. गुलाम रसूल रविवार की रात को अपने रिश्तेदार अनीस के साथ बाइक से जा रही थी। जैदपुर थाना क्षेत्र में कजियापुर गांव के पास एक कार ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही फातिमा की मौत हो गई। अनीस को भी चोटें आईं। मृतका की पुत्री बेबी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ट्रैक्टर से भिड़ंत में पति-पत्नी व तीन बच्चे घायल
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटघरा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार सीतापुर जिला निवासी जफर अली, पत्नी सोना व तीन बच्चे अयात, इस्लाम, पुत्री ईशा घायल हो गए। जफर अली फतेपुर कस्बे के मोहल्ला फूलवाली गले में अपने रिश्तेदार के घर से होकर अपने घर सीतापुर जा रहे थे। सभी को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां से दो बच्चों इस्माइल व इंशा जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें