फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ में 20 करोड़ से बनेंगे चार ओवरहेड टैंक

Wed, 28 Jun 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत 30 हजार की आबादी को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
विज्ञापन

नगर पंचायत के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जल निगम कराएगा कार्य
फोटो- 35
संवाद न्यूज एजेंसी
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नगर पंचायत हैदरगढ़ के बाशिंदों की पेयजल की समस्या जल्द दूर होगी। नगर में 20 करोड़ रुपये की लागत से चार पानी की टंकियों व नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सप्लाई लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिए जाएंगे। अमृत योजना के तहत जल निगम की ओर से निर्माण कराया जाएगा।
हैदरगढ़ नगर पंचायत के वार्डों में पानी सप्लाई का संकट है। पिछले करीब चार दशक में आबादी दस गुना बढ़कर करीब 30 हजार हो गई, लेकिन जलापूर्ति के संसाधन नहीं बढ़े। वर्तमान में जर्जर पाइप लाइनों से दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। हाईवे निर्माण के बाद सड़क के उत्तर भटखेरा, लिल्हौरा व पूरे मित्तई में कई साल तक पानी सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

एनएचएआई ने पाइप लाइन तो बिछाई, लेकिन कई बार मरम्मत के बाद भी पानी सप्लाई बाधित रही। इस समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत की ओर से भटखेरा, लिल्हौरा, ब्रम्हनान व सब्जीमंडी में पानी टंकी का निर्माण, बोरिंग, नई सप्लाई लाइन व घर-घर कनेक्शन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूर कर दिया है। सब्जी मंडी में पुरानी टंकी तोड़ कर नई टंकी बनाई जाएगी। अन्य वार्डों में टंकी निर्माण के लिए जल्द ही भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक अभियंता जल निगम शहरी अयोध्या संचय शुक्ला ने बताया कि अमृत योजना से नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए चार टंकियों का निर्माण कर घर-घर कनेक्शन योजना को स्वीकृति मिली है। डीपीआर टेक्निकल विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-
वर्जन
दूर होगी पेयजल आपूर्ति की समस्या
नगर पंंचायत से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। पानी की टंकी का निर्माण होने से पेयजल आपूर्ति की समस्या समाप्त होगी।
-आलोक तिवारी, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें