फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेंगे चार और पार्क

Tue, 24 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पार्क - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में नगर पालिका चार पार्कों का निर्माण कराने जा रही है। अधिकारियों की माने तो यहां बनने वाले इन पार्कों के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


शहर में अभी तक कोई ऐसा पार्क नहीं बना है जहां पर लोग अपने परिवार के साथ सुबह व शाम को जाकर टहल सके। जो पार्क बने भी हैं उनकी स्थिति इतनी खराब है कि सुविधाओं के नाम पर वहां पर कुछ भी नहीं है।

ऐसे में शहरवासियों को बेहतर माहौल देने के लिए अब नगर पालिका द्वारा नए पार्कों का निर्माण कराने की योजना बनाई जा रही है। नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद शहर का हिस्सा बने लखपेड़ाबाग में एक भव्य पार्क का निर्माण कराने की कार्ययोजना बन रही है।
विज्ञापन


इस पार्क में लोगों को को हर तरह की सुविधाएं देने का प्रयास किए जाने की भी बात कही जा रही है। इसके साथ ही कंपनीबाग, फजुलुर्ररहमान पार्क व पैसार देहात इलाके में एक पार्क को बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन पार्कों के निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें